1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi का रेडमी नोट 3 हुआ 2 मिनट में आउट ऑफ स्‍टॉक

Xiaomi का रेडमी नोट 3 हुआ 2 मिनट में आउट ऑफ स्‍टॉक

 Published : Apr 28, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 07:13 pm IST

Xiaomi के रेडमी नोट थ्री फोन के 32 जीबी वर्जन को लेकर यूजर्स का जुनून खत्‍म नहीं हुआ है। ओपन सेल शुरू की थी। लेकिन सेल में 2 मिनट के भीतर 32 जीबी का वैरिएंट आउट ऑफ स्‍टॉक हो गया।

Xiaomi का रेडमी नोट 3 फिर हुआ आउट ऑफ स्‍टॉक, 2 मिनट में बिक गए सारे फोन- India TV Hindi
Xiaomi का रेडमी नोट 3 फिर हुआ आउट ऑफ स्‍टॉक, 2 मिनट में बिक गए सारे फोन

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के रेडमी नोट थ्री फोन के 32 जीबी वर्जन को लेकर यूजर्स का जुनून खत्‍म नहीं हुआ है। बुधवार को कंपनी ने रेडमी फोन के 16 और 32 जीबी फोन के लिए ओपन सेल शुरू की थी। लेकिन सेल शुरू होने के मात्र 2 मिनट के भीतर 32 जीबी का वैरिएंट आउट ऑफ स्‍टॉक हो गया। ऐसे में कई लोग जो इस फोन को खरीदने की आस लगाए थे उन्‍हें निराश होना पड़ा। 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाले इस फोन की कीमत 11,999 रुपए है। जबकि 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के फोन की कीमत 9999 रुपए है।

कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर उपलब्‍ध

आपको बता दें कि Xiaomi रेडमी नोट 3 mi.com के अलावा अमेजन पर भी खरीदारी के लिए उपलब्ध था। कंपनी ने जल्द इसे अन्य ऑनलाइन वेबसाइट जेसे कि फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध कराने का वादा किया था। श्याओमि रेडमी नोट 3 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं। 2जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

तस्वीरों में देखिए श्याओमि रेडमी नोट 3

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

ये हैं Xiaomi रेडमी नोट 3 के स्‍पेसिफिकेशंस

Xiaomi फोन में 4000 एमएएच पावर की बैटरी है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानि कि 50 फीसदी बैटरी 1 घंटे में चार्ज हो जाती है। रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। Xiaomi का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920×1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड बेस्ड ओपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 पर काम करता है, जिसे एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बनाया गया है। इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर लगे हुए हैं, जिससे मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। श्याओमी के इस फोन में मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- LeEco ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन Le2, Le2 Pro और Le max2, जानिए इसकी खासियतें

यह भी पढ़ें- LeEco ने 3 सुपरफोन, ड्राइवरलेस कार पेश किए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा