1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi के Redmi Note 4 की 2 बजे होगी फ्लैश SALE, इस बार उपलब्ध होगा 2 GB वर्जन वाला स्मार्टफोन

Xiaomi के Redmi Note 4 की 2 बजे होगी फ्लैश SALE, इस बार उपलब्ध होगा 2 GB वर्जन वाला स्मार्टफोन

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 03, 2017 09:44 am IST,  Updated : Feb 03, 2017 01:09 pm IST

अगर पिछली बार आप Redmi Note 4 लेने से चूक गए तो कोई बात नहीं आज फिर से आपके पास मौका है। Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi Note 4 की फिर से फ्लैश सेल हो रही है।

Xiaomi के Redmi Note 4 की 2 बजे होगी फ्लैश SALE, पहली बार उपलब्ध होगा 2 GB वर्जन वाला स्मार्टफोन- India TV Hindi
Xiaomi के Redmi Note 4 की 2 बजे होगी फ्लैश SALE, पहली बार उपलब्ध होगा 2 GB वर्जन वाला स्मार्टफोन

नई दिल्‍ली। अगर पिछली बार आप Redmi Note 4 लेने से चूक गए तो कोई बात नहीं आज फिर से आपके पास मौका है। चीनी कंपनी Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi Note 4 की आज फिर से फ्लैश सेल हो रही है। कंपनी इस सेल में पहली बार Redmi Note 4 का 2 GB वर्जन बिक्री के लिए मौजूदा होगा। इस वर्जन की खासियत यह है कि रेडमी नोट 4 का यह सबसे सस्ता और बेसिक वर्जन है। आपको बता दें कि मेक इन इंडिया के तहत बने रेडमी नोट 4 को शाओमी ने भारत में गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़े: सिर्फ एक मिनट के भीतर ही बिक गए ढाई लाख Xiaomi Redmi Note 4

12 बजे होगी SALE

  • Xiaomi की ऑफिश्यिल वेबसाइट पर आज 2 बजे फ्लैश सेल होगी।

Redmi Note 4 के हैं तीन वैरिएंट, ये हैं उनकी कीमतें

  • Redmi Note 4 के तीन वैरिएंट कंपनी ने लॉन्च किए हैं।
  • 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है।
  • 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 10,999 रुपए में मिलेगा।
  • इस स्‍मार्टफोन का सबसे महंगा वैरिएंट 12,999 रुपए का है।
  • इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़े: शानदार फीचर्स वाले Xiaomi Redmi Note 4 की शुरू हुई बिक्री, ऑनलाइन दो वेबसाइट पर हो रही है सेल

सिर्फ एक मिनट के भीतर ही बिक गए ढाई लाख स्मार्टफोन

  • रेडमी नोट 4 को भारत में 19 जनवरी को लॉन्च कर इसकी पहली बिक्री के लिए 23 जनवरी को एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम पर उपलब्ध कराया था लेकिन 23 और 30 जनवरी को हुई नोट 4 की सेल में शाओमी ने इसके 2 GB वैरिएंट को नहीं शामिल किया था।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

  • Redmi Note 4 में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सेल) फुल एचडी 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
  • ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 506 GPU है।
  • फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा।
  • यूजर 128GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 2017 में नोकिया करेगा मोबाइल फोन की दुनिया में धमाकेदार एंट्री, लॉन्‍च होंगे 7 स्‍मार्टफोन

कैमरा और बैटरी

  • इसके रियर कैमरे का सेंसर 13MP का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन LED फ्लैश व PDAF से लैस है।
  • सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।
  • फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है।
  • फोन में 4100 mAh की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित MIUI 8 पर चलता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा