1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi Mi5 और Redmi 3X हुआ सस्ता, कंपनी ने की कीमतों में भारी कटौती

Xiaomi Mi5 और Redmi 3X हुआ सस्ता, कंपनी ने की कीमतों में भारी कटौती

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Aug 16, 2016 02:48 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 03:09 pm IST

Xiaomi ने अपने एमआई5 स्मार्टफोन पर 2000 रुपए की कटौती कर दी है। चीन में यह स्मार्टफोन अब करीब 2000 रुपए की कटौती के बाद 18,100 रुपए में मिलेगा।

Xiaomi Mi5 और Redmi 3X हुआ सस्ता, कंपनी ने की कीमतों में भारी कटौती- India TV Hindi
Xiaomi Mi5 और Redmi 3X हुआ सस्ता, कंपनी ने की कीमतों में भारी कटौती

नई दिल्ली। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने एमआई5 स्मार्टफोन पर 2000 रुपए की कटौती कर दी है। चीन में यह स्मार्टफोन अब 200 चीनी युआन (करीब 2000 रुपए) की कटौती के बाद 1,799 चीनी युआन यानि कि 18,100 रुपए में मिलेगा। चीन में की गई यह कटौती जल्द ही भारत में भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Intex ने लॉन्च किया 4G एक्वा म्यूजिक स्मार्टफोन, कीमत 9,317 रुपए

श्याओमि एमआई 5 के फीचर्स

Xiaomi एमआई5 का डिजाइन शाओमी के एमआई नोट की तर्ज पर ही है लेकिन इसके पिछले हिस्से किनारे पहले से ज्यादा कर्व्ड हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। यह Xiaomi का पहला फोन है जिसमें फिजिकल होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428पीपीआई है। फोन का डाइमेंशन 144.5×69.2×7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- Intex ने लॉन्च किया एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1 स्मार्टफोन, कीमत 5,599 रुपए

तस्वीरों में देखिए MI5

XIAOMI MI5

Xiaomi-Mi-51IndiaTV Paisa

Xiaomi-Mi5IndiaTV Paisa

XiaomiIndiaTV Paisa

Xiaomi1IndiaTV Paisa

xiaomi-miIndiaTV Paisa

50312053.cmsIndiaTV Paisa

1280x720-yZpIndiaTV Paisa

रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन पर भी घटे दाम

श्याओमि एसआई 5 के साथ रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन की कीमत में भी आधिकारिक तौर पर कटौती की गई है। इस फोन की कीमत में 100 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) की कटौती की गई है और यह चीन में 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन भारत में इसी का एक वेरिएंट रेडमी 3एस 6,999 रुपये में उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की खबर सबसे पहले चीन की वेबसाइट गिज़्मोचाइना ने दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा