1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन एलेक्सा और गूगल होम को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi का स्मार्ट स्पीकर, 29 को होगा लॉन्च

अमेजन एलेक्सा और गूगल होम को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi का स्मार्ट स्पीकर, 29 को होगा लॉन्च

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 12:35 pm IST

चीनी स्मार्ट डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi 29 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘Smarter Living' इवेंट के दौरान अपना पहला स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi India- India TV Hindi
Xiaomi India Image Source : XIAOMI INDIA

स्मार्ट स्पीकर कारोबार में अमेजन के एलेक्सा और गूगल के होम को अब नई टक्कर मिलने वाली है। चीनी स्मार्ट डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi 29 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘Smarter Living' इवेंट के दौरान अपना पहला स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च कर सकती है। या फिर हो सकता है कि कंपनी का यह स्पीकर गूगल असिस्टेंट या फिर अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट के साथ आए। फिलहाल कंपनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसके टीजर लॉन्च कर रही है। इससे पता चल रहा है कि नया प्रोडक्ट स्मार्टस्पीकर ही होगा। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए लॉन्च की जानकारी देते हुए mi.com पर निर्मित माइक्रोसाइट का लिंक साझा किया है। 

मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर के साथ-साथ माइक्रोसाइट का लिंक भी साझा दिया है, जिसमें कंपनी के आगामी ऑडियो प्रोडक्ट का टीजर पेश किया गया है। यह प्रोडक्ट 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे ‘Smarter Living' वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, जैन ने इस प्रोडक्ट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, कंपनी ने नए स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच लॉन्च की भी जानकारी पहले ही टीज़ कर दी है।

वॉयस कंट्रोल साथ Xiaomi का नया स्मार्ट बल्ब भारत में लॉन्च

Mi Smart LED Bulb (B22) को भारत में लॉन्च किया गया है। ये पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्युमिनियम से बना हुआ है। ये 16 मिलियन कलर्स प्रोड्यूस करता है और मोबाइल ऐप से कंट्रोल होता है। साथ ही ये Mi Smart LED Bulb (B22) गूगल और ऐलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट्स के साथ भी काम करता है। भारत में इसकी कीमत 799 रुपये रखी गई है और ये वाइट बॉडी के साथ आएगा। इसे मी ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा