Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 8,999 में लॉन्‍च हुआ Yu Yureka Black स्मार्टफोन, Redmi 4 और Coolpad Note 3 Lite को देगा कड़ी टक्‍कर

8,999 में लॉन्‍च हुआ Yu Yureka Black स्मार्टफोन, Redmi 4 और Coolpad Note 3 Lite को देगा कड़ी टक्‍कर

Manish Mishra Published : Jun 01, 2017 03:50 pm IST, Updated : Jun 01, 2017 03:50 pm IST

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स आज यानि 1 जून को Yu Yureka Black हैंडसेट लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपए है।

8,999 में लॉन्‍च हुआ Yu Yureka Black स्मार्टफोन, Redmi 4 और Coolpad Note 3 Lite को देगा कड़ी टक्‍कर- India TV Paisa
8,999 में लॉन्‍च हुआ Yu Yureka Black स्मार्टफोन, Redmi 4 और Coolpad Note 3 Lite को देगा कड़ी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स आज यानि 1 जून को Yu Yureka Black हैंडसेट लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपए है। Yu Yureka Black हैंडसेट की बिक्री एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर Flipkart पर 6 जून रात 12 बजे से शुरू होगी। इसके फीचर्स, स्‍पेसिफिकेशंस और प्राइस के नज‍रिए से देखें तो यह Xiaomi Redmi 4 और Coolpad Note 3 Lite जैसे स्‍मार्टफोन को कड़ी टक्‍कर देगा। Yu Yureka Black क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक कलर वैरिएंट में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Oppo F3 ब्लैक लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, 4 जून को Flipkart पर शुरू होगी बिक्री

Yu Yureka Black के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Yu Yureka Black में 5 इंच का फुल एचडी (1080×1920 पिक्सेल) आईपीएस डिसप्‍ले है। सुरक्षा के लिए इसके ऊपर 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। 4GB रैम के अलावा इसकी इंटरनल स्‍टोरेज 32GB है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है।

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से सस्‍ते बेहतरीन स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

Yu Yureka Black का कैमरा और बैटरी

Yu Yureka Black में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट कैमरा भी 13MP का है। Yu Yureka Black  हैंडसेट में 3000 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की अपनी थीम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और GPS जैसे फीचर भी हैं।

यह भी पढ़ें :एंड्रॉयड के जनक एंडी रुबिन ने लॉन्‍च किया Essential स्‍मार्टफोन, इस प्रीमियम फोन में कमाल के हैं फीचर्स

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement