1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Zen ने बाजार में उतारा एक और सस्‍ता 4G फोन Admire Joy, कीमत 3,777 रुपए

Zen ने बाजार में उतारा एक और सस्‍ता 4G फोन Admire Joy, कीमत 3,777 रुपए

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 09, 2017 06:49 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:49 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Zen मोबाइल ने अपना लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन Zen Admire Joy को लॉन्‍च कर दिया है। इस 4जी स्‍मार्टफोन की कीमत 3,777 रुपए है।

Zen ने बाजार में उतारा एक और सस्‍ता 4G फोन Admire Joy, कीमत 3,777 रुपए- India TV Hindi
Zen ने बाजार में उतारा एक और सस्‍ता 4G फोन Admire Joy, कीमत 3,777 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Zen मोबाइल ने अपना लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन Zen Admire Joy को लॉन्‍च कर दिया है। इस 4जी स्‍मार्टफोन की कीमत 3,777 रुपए है। Admire Joy की बिक्री के लिए कंपनी ने ईकॉमर्स वेबसाइट शॉपक्‍लूज के साथ करार किया है। इस वेबसाइट पर यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। यह भी पढ़ें-कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स, ये हैं 8,000 रुपए से सस्ते 4G स्मार्टफोन

Zen Admire Joy  की स्‍पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो फोन में 5 इंच का एफडबल्यू वीजीए डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में क्‍वाडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 768 एमबी की रैम दी गई है। इसकी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 8 जीबी की है। यूजर्स के पास इस स्‍टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प मौजूद है। यह भी पढ़ें- Zen ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन एडमायर स्‍वदेश, 22 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट smartphone

फोन के पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन को फुल चार्ज करने पर 30 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम मिलता है। वहीं इसका टॉक टाइम 7.5 घंटे का है। अब कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 5 एमपी का रियर कैमरा है, जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा