1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अपने बजट में घर ला सकते हैं ये लैपटॉप, प्राइस के अकॉर्डिंग मिलेंगे अच्छे फीचर्स

अपने बजट में घर ला सकते हैं ये लैपटॉप, प्राइस के अकॉर्डिंग मिलेंगे अच्छे फीचर्स

 Published : Dec 09, 2022 06:41 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 06:41 pm IST

दुनिया भर में तो पहले से ही लैपटॉप की मांग बहुत थी लेकिन अब वर्क फ्रॉम होम के चलते भारत में भी इसकी जरूरत और मांग दोनों ही बढ़ी है।

Laptop- India TV Hindi
Laptop Image Source : FILE

कोरोना के बाद जहां लाखों लोगों की नौकरियां गई हैं तो वहीं हजारों लोग आज के समय में वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से काम कर रहे। इसी बीच बहुत से स्टार्ट-अप और लोगों ने अपने चैनल और पॉडकॉस्ट भी शुरु किए हैं, और इन चीजों के लिए आपको एक बेहतरीन लैपटॉप की जरूरत होती है। लेकिन बहुत से लोग अभी भी कुछ नया करने की सोच रहे हैं और नए लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। वो भी आपके बजट में।

HP chromebook 11a thin and Light laptop

11.6 इंच की स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी Emmc स्टोरेज मिल जाएगा। इसे आप ऑफिशियल यूज के साथ साथ स्टडी के लिए भी यूज कर सकते हैं। इस लैपटॉप की खासियत ये है कि ये फुली टच स्क्रीन के साथ आपको मिल जाता है।प्राइस की बात करें तो ये आपको मार्केट में 20 हजार के अंदर मिल जाएगा।

Acer Aspire 3 HD Display Laptop

दमदार फीचर्स वाला ये लैपटॉप बेहतरीन है। 1.9 KG वाले इस लैपटॉप में आपको 4जीबी डीडीआर रैम और 1टीबी का एचडीडी का स्टोरेज भी मिल जाताहै।  विंडो 11 की प्रोसेसर वाला ये लैपटॉप ड्यूरेबल और लांग लास्टिंग बैटरी बैक-अप के साथ आता है जिससे आप देर तक इसपर पढ़ाई या गेमिंग कर सकते हैं। इसका प्राइस 22480 रूपए है।

lenovo  E41-55HD

लेनोवो के इस मॉडल के नाम में ही थिन एंड लाइट का स्पेशिफिकेशन दिया गया है जिससे पता चल जाता है कि ये लैपटॉप वेटलेस और बहुत ही पलता है। इस लैपटॉप में आपको 8 जीबी रैम मिल जाती है। 14 इंच की स्क्रीन वाला ये लैपटॉप दिखने में भी बहुत ही क्लासी है। इसमें आपको AMD athlon प्रोसेसर मिल जाता है। विंडो 11 के इंटीग्रेशन वाले इस लैपटॉप में आपको 1 टीबी का स्टोरेज मिल जाएगा। कीमत की बात करे तो बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 24,499 रूपए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा