1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WhatsApp में डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन करने से कितने दिन पहले का मैसेज हो जाता है डिलीट? जान लीजिए डिटेल

WhatsApp में डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन करने से कितने दिन पहले का मैसेज हो जाता है डिलीट? जान लीजिए डिटेल

 Published : Aug 11, 2022 06:29 pm IST,  Updated : Aug 11, 2022 06:29 pm IST

WhatsApp हमेंशा अपने नए फीचर और सेफ्टी को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इस ऐप में डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन-ऑफ करने का ऑप्शन आता है। कई बार हमारे द्वारा गलती से इस ऑप्शन को ऑन कर दिया जाता है।

WhatsApp में डिसएपीयरिंग...- India TV Hindi
WhatsApp में डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन करने से मैसेज डिलीट Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन करने से 7 दिनों के पहले तक के गायब हो जाते चैट
  • प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद Encryption ऑप्शन के ठीक उपर Disappearing Messages
  • व्हॉट्सएप पर नहीं ले पाएंगे ‘व्यू वंस मेसेज’ का स्क्रीनशॉट

WhatsApp हमेंशा अपने नए फीचर और सेफ्टी को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इस ऐप में डिसएपीयरिंग मैसेज (Disappearing Messages) ऑन-ऑफ करने का ऑप्शन आता है। कई बार हमारे द्वारा गलती से इस ऑप्शन को ऑन कर दिया जाता है। इसके चालू हो जाने से हमारे ग्रुप या पर्सनल मैसेज 7 दिनों के पहले तक के गायब हो जाते हैं। कंपनी ने इस फीचर को फोन मैमोरी को सेव करने से जुड़ी यूजर्स की मांग के बाद पेश किया था। यह कैसे काम करता है, जान लेते हैं।

कैसे होता है ऑन?

WhatsApp को जब आप इस्तेमाल करते हैं तो कई बार आपके चैटिंग मैसेज अधिक हो जाते हैं, जिसे समय समय पर डिलीट करना पड़ता है। अगर आप डिसएपीयरिंग मैसेज ऑन कर देते हैं तो आपको मेनुअल डिलीट नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको ग्रुप या जिस व्यक्ति से जुड़ा चैट डिलीट करना चाहते हैं उसका प्रोफाइल खोलना है। उसके बाद नीचे की तरफ एक बार स्क्रॉल करेंगे तो Encryption ऑप्शन के ठीक उपर Disappearing Messages लिखा दिखेगा। जब आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको चार विकल्प नजर आएंगे। 24 घंटा, 7 दिन, 90 दिन और हमेशा के लिए ऑफ। आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। यहीं एक बार ऑन करने के बाद से ऑफ करने का भी ऑप्शन दिखता है। 

व्हॉट्सएप पर नहीं ले पाएंगे ‘व्यू वंस मेसेज’ का स्क्रीनशॉट

व्हॉट्सएप एक बार नजर आने वाले ‘व्यू वन्स मेसेज’ का स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगाने जा रही है। इसके लिए कंपनी जल्द एक नया फीचर लेकर आने वाली है। मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नया फीचर आने के बाद ‘व्यू वन्स मेसेज’ श्रेणी वाले संदेशों का अब कोई स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। इस तरह के संदेश पाने वाला व्यक्ति जब उसे एक बार पढ़ लेता है तो वह संदेश अपने-आप अदृश्य हो जाता है।

मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने व्हॉट्सएप पर यह नया फीचर लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उपयोगकर्ता की निजता को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘व्हॉट्सएप निजता से जुड़े कुछ नए फीचर लेकर आ रही है। किसी को नोटिफिकेशन मिले बगैर ग्रुप चौट से बाहर निकलने की सुविधा और उपयोगकर्ता को यह नियंत्रण देना कि वह अपने ऑनलाइन होने के बारे में किसे जानकारी देना चाहता है। इसके अलावा व्यू वंस मेसेज का स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगाने का फीचर भी लाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि व्हॉट्सएप उपयोगकर्ताओं के संदेशों को सुरक्षित एवं निजी रखने के लिए नए तरीके लाने की दिशा में काम करती रहेगी। इस तरह आमने-सामने होने वाली बातचीत की तरह व्हॉट्सएप चौट को भी सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है। व्हॉट्सएप ने ‘व्यू वंस मेसेज’ सुविधा हाल ही में शुरू की है जिसके जरिये संदेश को सिर्फ एक बार ही पढ़ा जा सकता है और उसके बाद वह अपने-आप गायब हो जाता है। इस तरह उपयोगकर्ताओं को यह विकल्प मिलता है कि उसके भेजे गए संदेश का कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं रख सकता है। लेकिन ऐसे संदेशों का भी स्क्रीनशॉट लेने की कुछ शिकायतें मिलने के बाद व्हॉट्सएप ने अब इसमें सुधार करने के लिए नया फीचर लाने की तैयारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा