1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone 14 के कैमरे में आई बड़ी दिक्कत, यूजर्स को सही फोटो क्लिक करने में हो रही परेशानी, Apple ने जारी किया बयान

iPhone 14 के कैमरे में आई बड़ी दिक्कत, यूजर्स को सही फोटो क्लिक करने में हो रही परेशानी, Apple ने जारी किया बयान

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 20, 2022 03:30 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 03:30 pm IST

iPhone 14: iPhone 14 को लॉन्च हुए महीना भर भी नहीं हुआ है। अभी ही उसके कैमरे में दिक्कत आने लगी है। कई आईफोन 14 प्रो धुंधली और हिलती हुई फुटेज रिकॉर्ड कर रही है।

iPhone 14- India TV Hindi
क्या है iPhone 14 प्रो यूजर्स के लिए समस्या बन रहा शेकी फुटेज Image Source : IANS

Highlights

  • iphone 14 के यूजर्स को सही फोटो क्लिक करने में हो रही परेशानी
  • अगले सप्ताह तक इस समस्या को ठीक करने के लिए ऐप्पल ने कहा है
  • रेडिंगटन इंडिया को मिली भारत में iPhone 14 बेचने की जिम्मेदारी

iPhone 14: iPhone 14 को लॉन्च हुए महीना भर भी नहीं हुआ है। अभी ही उसके कैमरे में दिक्कत आने लगी है। कई आईफोन 14 प्रो धुंधली और हिलती हुई फुटेज रिकॉर्ड कर रही है। यूजर्स ने इसकी शिकायत की है। एप्पल ने इसके लेकर एक बयान जारी किया है कि इस समस्या को अगले सप्ताह तक हल कर लिया जाएगा। एप्पल के एक प्रवक्ता के अनुसार, टेक दिग्गज को इस बग के बारे में पता है जो आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स कैमरों में कंपन (शेक एंड वाइब्रेट) का कारण बन रहा है।

Users ने की थी शिकायत

हाल ही में, कई उपयोगकर्ताओं ने पाया कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक सहित ऐप्स में उपयोग के दौरान कैमरा मॉड्यूल हिल रहा था। लगातार कंपन के कारण, ऐप्स के भीतर कैमरे का उपयोग कर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को पब्लिश करना मुश्किल है। 

आईफोन 14 प्रो के मामले में, 48 एमपी के मुख्य कैमरे में एप्पल की दूसरी पीढ़ी का सेंसर-शिफ्ट ओआईएस है, जो भौतिक रूप से सेंसर को स्थानांतरित करता है, जबकि दूसरा पुराने और अधिक पारंपरिक ओआईएस सिस्टम का उपयोग करता है। कुछ उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि जब वे थर्ड-पार्टी ऐप के कैमरा फीचर्स का उपयोग करते हैं तो वे शेकिंग और मकैनिकल मूवमेंट को देख और सुन सकते हैं।

रेडिंगटन इंडिया को मिली भारत में iPhone 14 बेचने की जिम्मेदारी

सप्लाई चेन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी रेडिंगटन इंडिया (Redington India) देश में 4,000 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल इंक के नए प्रोडक्ट आईफोन 14 और 14 प्लस को बेचेगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी है। चेन्नई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेडिंगटन ने आईफोन की नई सीरिज के लिए निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। 

मार्केट में 23 सितंबर से उपलब्ध होगा एयरपॉड्स प्रो

रेडिंगटन ने कहा कि वह स्मार्टफोन की बिक्री के अलावा 2,800 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल वॉच सीरीज-8, ऐपल वॉच अल्ट्रा, ऐपल वॉच एसई भी बेचेगी। कंपनी ने बताया कि एयरपॉड्स प्रो को पेशकश से पहले बुक किया जा सकता है और यह मार्केट में 23 सितंबर से उपलब्ध होगा।

7 सितंबर को हुआ था इवेंट

हर साल की तरह इस साल भी Apple ने अपने खास ईवेंट में अपना नया आईफोन  पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने iPhone14 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसमें Apple iPhone 14 iPhone 14 Plus Apple iPhone 14 Pro और 14 Pro Max शामिल हैं। फोन में कुछ नए फीचर या डिजाइन की उम्मीद कर रहे आईफोन प्रेमियों को इस बार निराशा ही हाथ लगी है। नए आईफोन में कुछ एक फीचर्स को छोड़ दें तो कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हैं। फोन में चिपसैट भी पुराना ही दिया गया है। नए आईफोन की अमेरिका में बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा