1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग के इस 86 हजार के स्मार्टफोन को खरीदे मात्र 27 हजार में, जानें क्या है ऑफर

सैमसंग के इस 86 हजार के स्मार्टफोन को खरीदे मात्र 27 हजार में, जानें क्या है ऑफर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 16, 2023 08:15 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 08:15 pm IST

सैमसंग इन दिनों अपने स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दे रहा है, जहां उसने कई 5G स्मार्टफोन पर बेहतर डिस्काउंट की पेशकश ग्राहकों के लिये की है। आइये जानते हैं इसके बारे में-

Samsung smartphone offer - India TV Hindi
सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा बेहतर डिस्काउंट Image Source : CANVA

Samsung 5G Smartphone: अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपको एक बेहतर ब्रांडेड स्मार्टफोन की तलाश है तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि इन दिनों सैमसंग अपने स्मार्टफोन पर बेहतर छूट प्रदान कर रहा है, जहां आप 85 हजार के 5G स्मार्टफोन को मात्र 27 हजार में अपना बना सकते हैं, वहीं यह ऑफर सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट में मौजूदा समय में लाइव है। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तृत से- 

क्या है ऑफर और किस स्मार्टफोन पर है यह शानदार ऑफर

बता दें कि सैमसंग Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है, जहां 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। दूसरी ओर सैमसंग के खास ऑफर के तहत Samsung Galaxy S22 को 57,999 रुपये में भी खरीद सकते है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में कंपनी 31 हजार रुपये का भारी भरकम एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जहां यह स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाने पर  85,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में आपका हो जायेगा।

Samsung Galaxy S22 शानदार फीचर्स हैं उपलब्ध

Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन में 6.1 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जोकि 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया हुआ है। वहीं इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है, वहीं यह स्मार्टफोन फिलहाल में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज तक ही पेश किया गया है। 

Samsung Galaxy S22 में ये फीचर्स भी हैं उपलब्ध

वहीं Samsung Galaxy S22 फोटोग्राफी के लिये 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ ही सेल्फी के इस स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 3700 mAh की बैटरी 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा