1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब अपनी स्मार्टवॉच से भी ले सकते हैं सेल्फी, ये कंपनी लेकर आई कैमरा रिमोट फीचर

अब अपनी स्मार्टवॉच से भी ले सकते हैं सेल्फी, ये कंपनी लेकर आई कैमरा रिमोट फीचर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2023 02:45 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 02:45 pm IST

आईफोन यूजर अब ऐप्पल वॉच से ही सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके लिए यूजर को ऐप्पल वॉच के कैमरा रिमोट का इस्तेमाल करना होगा। आइए आपको इसे क्लिक करने का तरीका बताते हैं।

Take selfie on iphone using camera remote- India TV Hindi
iPhone पर Apple वॉच की मदद से ऐसे क्लिक करें परफेक्ट सेल्फी Image Source : CANVA

अब एप्पल वॉच कैमरा रिमोट के जरिए सेल्फी क्लिक करने में यूजर की मदद करेगी। यूजर फोन से निश्चित दूरी रखकर ऐप्पल वॉच से ही सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। यूजर चाहें तो ऐप्पल वॉच से सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें शटर टाइमर भी सेट कर सकते हैं। इससे आपको कलाई को नीचे रखने और कैमरा सेंसर की तरफ देखने का पर्याप्त टाइम मिल जाएगा और आप एक अच्छी ग्रुप फोटो या फैमिली फोटो ले सकेंगे।

ऐप्पल सपोर्ट ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'अपने आईफोन से आपने अब तक ढेरों सेल्फी ली होंगी। अगली बार अपने आईफोन पर सेल्फी खींचने के लिए ऐप्पल वॉच के कैमरा रिमोट का इस्तेमाल करें।' चूंकि ये फंक्शन कैमरा रिमोट के रूप में काम करता है, इसलिए ऐप्पल वॉच आईफोन  की ब्लूटूथ रेंज में निश्चित दूरी पर होना चाहिए (करीब 33 फीट या 10 मीटर तक)। आइए अब आपको ऐप्पल वॉच से आईफोन पर सेल्फी क्लिक करने का तरीका बताते हैं.

कैमरा रिमोट ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले अपने ऐप्पल वॉच पर कैमरा रिमोट ऐप को ओपन करें। फिर अपने आईफोन को निश्चित दूरी पर रखकर एक व्यूफाइंडर की तरह ऐप्पल वॉच से फ्रेम सेट कर लें। जूम के लिए डिजिटल क्राउन को चालू करें। एक्सपोजर को एडजस्ट करने के लिए ऐप्पल वॉच पर प्रीव्यू में शॉट के एरिया पर टैप करें। इसके बाद शॉट लेने के लिए शटर बटन पर टैप करें। आपके आईफोन में सेल्फी क्लिक हो जाएगी। आप इस फोटो को अपने आईफोन पर देख सकते हैं।

शॉट को कैसे करें रिव्यू?

आईफोन पर फोटो देखने के लिए बाईं तरफ ऊपर नजर आ रहे थम्बनेल पर क्लिक करें। आप दाईं या बाईं तरफ स्वाइप करके अन्य फोटो भी देख सकते हैं। जूम करने के लिए आपको डिजिटल क्राउन ऑन करना होगा। डबल टैप के साथ आप स्क्रीन को फिल कर सकेंगे। अपना काम पूरा हो जाने के बाद क्लोज बटन पर टैप कर दीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा