1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Water Geyser: रिमोट या वॉइस कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं ये 3 स्मार्ट गीजर, खरीदने से पहले जान लें वाओ फीचर्स

Water Geyser: रिमोट या वॉइस कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं ये 3 स्मार्ट गीजर, खरीदने से पहले जान लें वाओ फीचर्स

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Dec 13, 2022 09:46 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 09:46 am IST

अगर आप गीजर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले एक बार रिमोट और वॉइस कंट्रोल गीजर के बारे में सोच सकते हैं। आज हम आपको 3 स्मार्ट गीजर के बारे में बताएंगे जिसे आप चुन सकते हैं।

वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस हैं ये स्मार्ट गीजर- India TV Hindi
वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस हैं ये स्मार्ट गीजर Image Source : FILE

सर्दियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में लोग गर्म पानी से नहाना प्रेफर करते हैं। एक समय था जब लोग पानी गर्म करने के लिए वाटर हीटर का यूज करते थे। हालांकि वाटर हीटर से करंट लगने, बाल्टी पिघलने, हीटर ब्लास्ट होने जैसी समस्या हो सकती है। गीजर बिना किसी झंझट के गर्म पानी मिलता है। इससे बहुत सारा समय बचता है। गीजर की मदद से आसानी से पानी गर्म हो जाता है और सुरक्षित होता है। मार्केट में अलग अलग ब्रांड के गीजर मौजूद हैं। अब ऐसे भी गीजर आ रहा जो रिमोट और वॉइस कंट्रोल से यूज होता है। आज हम आपको ऐसे 3 स्मार्ट गीजर के बारे में बताएंगे जिसे आप चुन सकते हैं।  

1.Crompton Solarium Qube IOT

Crompton Solarium Qube IOT 25 लीटर स्मार्ट गीजर है जिसमें प्री-सेट बाथ मोड प्रदान करता है। इस गीजर को गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा वॉइस से कंट्रोल कर सकते हैं। इस दिनों सेल की वजह से गीजर पर छूट मिल रही है। फिलहाल की गीजर की कीमत लगभग 12,000 रुपये है।

2. Havells Adonia

इस गीजर की कैपेसिटी 15 लीटर है जिसका इस्तेमाल आप एलेक्सा और गूगल दोनों के सपोर्ट के साथ आता हैं।  आपको ये भी बता दें हैवेल्स का ये गीजर वाई-फाई कंट्रोल सपोर्ट भी है। सेल में इस गीजर की कीमत 16,000 रुपये से शुरू हुई है।

3. Hindware Atlantic Ondeo Evo I-Pro

हिंदवेयर के इस गीजर की क्षमता 25 लीटर है। ये O’Pro सुरक्षा तकनीक के साथ आता है। इसका इस्तेमाल अमेजन एलेक्सा से कंट्रोल कर सकते हैं। हिंदवेयर के इस गीजर की कीमत लगभग 17,000 रुपये से शुरू है।

गीजर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-

  1. अगर आप गीजर खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें-
  2. सबसे पहले बजट तय कर लें: गीजर खरीदने से पहले ये तय कर लें कि आप कितने रुपये तक का गीजर खरीदना चाहते हैं।
  3. ब्रांड डिसाइड करना न भूलें: अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वो किसी लोकल कंपनी का न हो बल्कि बांड का हो।
  4. गीजर खरीदने से पहले अपनी जरूरत का ध्यान रखें: कई लोग गीजर वॉशरूम में लगाते हैं वहीं कुछ लोग कीचन में भी यूज करते हैं। उस जरूरत के अनुसार गीजर का साइज चुनें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा