1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WhatsApp के इस फीचर्स को जानने के बाद भूल जाएंगे Zoom और Google Meet का इस्तेमाल, ये रहे आसान तरीके

WhatsApp के इस फीचर्स को जानने के बाद भूल जाएंगे Zoom और Google Meet का इस्तेमाल, ये रहे आसान तरीके

 Published : Oct 31, 2022 11:20 am IST,  Updated : Oct 31, 2022 11:25 am IST

WhatsApp Call link: WhatsApp ने यूजर्स के आसानी के लिए एक नए फीचर्स के बारे में बताया है। इससे आसानी से मीटिंग कर सकते हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए भी शेयर कर सकते हैं। यह Android और iOS दोनों तरह के डिवाइस में काम करता है।

WhatsApp का ये फीचर्स भूला देगा Zoom Meet का इस्तेमाल - India TV Hindi
WhatsApp का ये फीचर्स भूला देगा Zoom Meet का इस्तेमाल Image Source : INDIA TV

WhatsApp Call link: WhatsApp ने यूजर्स के आसानी के लिए एक नए फीचर्स के बारे में बताया है। इसके बारे में जानने के बाद यूजर्स Zoom और  Google Meet जैसे मीटिंग ऐप के इस्तेमाल की जरुरत नहीं पड़ेगी। वाट्सअप ने इसमें कॉल लिंक क्रिएट करने के बारे में बताया है। इससे आसानी से मीटिंग कर सकते हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए भी शेयर कर सकते हैं। यह Android और iOS दोनों तरह के डिवाइस में काम करता है।

व्हाट्सएप कॉल लिंक फीचर की मदद से आप वॉयस या वीडियो कॉल से सीधे जुड़ सकते हैं। आप कॉल लिंक को किसी व्यक्ति या व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकते हैं। यूजर्स लिंक को कॉपी भी कर सकते हैं और इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप वॉयस या वीडियो कॉल लिंक कैसे बना और शेयर कर सकते हैं।

Android और iOS उपकरणों पर WhatsApp कॉल लिंक

1. अपने Android या iOS डिवाइस पर WhatsApp खोलें।

2. कॉल्स टैब पर जाएं।
3. सबसे ऊपर उपलब्ध क्रिएट कॉल लिंक ऑप्शन पर टैप करें।
4. अपना कॉल प्रकार चुनें, चाहे आप वीडियो या वॉयस कॉल करना चाहते हों।
5. शेयर लिंक या कॉपी लिंक बटन पर क्लिक करें।
6. व्हाट्सएप चैट, ग्रुप या किसी को ये लिंक मेल करें। इस लिंक के माध्यम से वह आपके साथ कॉल पर जुड़ सकता है।

हर बार जब आप कॉल लिंक बनाते हैं, तो URL 22 letter के साथ आता है और हर बार नया लिंक क्रिएट होता है। ताकि कोई भी आपके कॉल लिंक का अनुमान न लगा सके। इसे आप जितनी बार चाहें क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए कोई सीमा नहीं तय की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा