1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Whatsapp upcoming Feature: व्हाट्सएप चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिये जल्द इंट्रोड्यूस होगा खास फीचर्स

Whatsapp upcoming Feature: व्हाट्सएप चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिये जल्द इंट्रोड्यूस होगा खास फीचर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 12:49 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप अपने अहम बदलावों के लिये जाना जाता है। इसमें कई तरह के बदलाव हमें देखने को मिलते रहते हैं। वहीं अब व्हाट्सएप को मजेदार बनाने के लिये कई तरह के बदलाव कंपनी की ओर से किये जा रहे हैं।

Know about to upcoming was whatsapp features- 2023- India TV Hindi
व्हाट्सएप बनेगा अब और भी मजेदार, जानें इसके नये फीचर्स के बारे में Image Source : CANVA

Whatsapp Upcoming Feature: सोशल मीडिया की दुनिया में व्हाट्सएप सबसे प्रसिद्ध प्लेटफार्म है। इसका स्वामित्व मेटा कंपनी के पास है, जो उपयोगकर्ताओं का ध्यान रख करके इसमें अहम बदलाव करती रहती है। वहीं अब खबर आ रही है व्हाट्सएप यूज करने का मजा दोगुना होने वाला है, जहां कंपनी उपयोगकर्ताओं के चैटिंग एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिये बेहतरीन फीचर्स लाने वाली है। आज हम आपको व्हाट्सएप में नये आने वाले फीचर्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

इमेज से टेक्स्ट निकाल सकेंगे यूजर्स

व्हाट्सएप में यह कमाल का फीचर जल्द ही आने वाला है, जोकि व्हाट्सएप यूज करने का मजा दोगुना कर देगा। बता दें कि कंपनी iOS 16 में चैटिंग के दौरान आये इमेज से टेक्स्ट निकालने का फीचर जल्द ही सम्मिलित करने वाली है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को उस इमेज को ओपन करना होगा, जिसका वह टेक्स्ट निकालना चाहते हैं, इसके बाद दायीं तरफ टेक्स्ट डिटेक्शन बटन को टैप करने के बाद आप टेक्स्ट निकाल पायेंगे। 

नोटिफिकेशन से सीधे ब्लॉक कर सकेंगे कॉन्टैक्ट

व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिये एक जबरदस्त शॉर्टकट ला रहा है, जहां यूजर्स नोटिफिकेशन सेक्शन और चैट लिस्ट से अनचाहे कॉन्टैक्ट को सीधे ब्लॉक कर सकेंगे। दूसरी ओर इस फीचर की टेस्टिंग अभी फिलहाल में एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर चल रही है। वहीं यह फीचर उपयोगकर्ताओं के लिये बहुउपयोगी माना जा रहा है, जोकि कई कार्यों को व्हाट्सएप यूजर्स के लिये आसान बना देगा। 

व्हाट्सएप यूजर्स लगा पायेंगे वॉइस स्टेटस

व्हाट्सएप यूजर्स को जल्द ही यह मजेदार फीचर मिलने वाला है, जहां वह वॉइस नोट को स्टेटस के अपडेट के तौर पर शेयर कर पायेंगे। बता दें कि कंपनी इस शानदार फीचर पर अभी काम कर रही है, जिसकी टेस्टिंग बीटा वर्जन पर चल रही है। वहीं यह फीचर टेक्स्ट सेक्शन में मौजूद होगा, जिसमें एक माइक्रोफोन का थंब यूजर्स को दिखाई देगा। दूसरी ओर इसमें अभी 30 सेकंड का वॉइस नोट शेयर किया जा सकेगा, जोकि 24 घंटे तक दिखेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा