Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. कमाई का मौका! Hero Motors ला रहा आईपीओ, सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर, जानें डिटेल

कमाई का मौका! Hero Motors ला रहा आईपीओ, सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर, जानें डिटेल

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Jul 01, 2025 01:42 pm IST, Updated : Jul 01, 2025 01:42 pm IST

ओपन फॉर सेल के एक हिस्से के रूप में, ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 390 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी, जबकि भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 5-5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का विनिवेश करेंगे।

हीरो मोटर्स लिमिटेड का एक प्लांट।- India TV Paisa
Photo:ऑफिशियल वेबसाइट हीरो मोटर्स लिमिटेड का एक प्लांट।

ऑटो कम्पोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स भी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर (शुरुआती डॉक्यूमेंट्स) जमा कराए हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी इस आईपीओ के जरिये 1200 करोड़ रुपये जुटाएगी। बीते सोमवार को दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, आईपीओ 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रमोटरों द्वारा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कॉम्बिनेशन है। 

आईपीओ का समझिए हिसाब और पूंजी का कहां होगा इस्तेमाल

खबर के मुताबिक, ओपन फॉर सेल (ओएफएस) के एक हिस्से के रूप में, ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 390 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी; और भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 5-5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का विनिवेश करेंगे। ताजा निर्गम से हासिल 285 करोड़ रुपये का उपयोग लोन के भुगतान के लिए, 237 करोड़ रुपये का उपयोग उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कंपनी की सुविधा में क्षमता विस्तार के लिए उपकरणों की खरीद के लिए किया जाएगा। साथ ही एक हिस्से का उपयोग अज्ञात अधिग्रहणों और दूसरे रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉर्पोरेट मकसद के जरिये अकार्बनिक विकास के फाइनेंस के लिए किया जाएगा। 

कंपनी ने पहले भी पेपर किए थे जमा

हीरो मोटर्स लिमिटेड प्री-आईपीओ दौर में 160 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। अगर यह प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा कर लेती है, तो नए इश्यू का आकार इस राशि तक कम हो जाएगा। अगस्त 2024 में, हीरो मोटर्स ने शुरुआती शेयर-बिक्री के ज़रिए 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास प्रारंभिक कागजात दाखिल किए थे।

बाद में अक्टूबर में, कंपनी ने अपने मसौदा दस्तावेज वापस ले लिए।

कंपनी का कैसा है कारोबार

हीरो मोटर्स भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) क्षेत्र में ऑटोमोटिव मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को उच्च इंजीनियर्ड पावरट्रेन समाधानों की डिज़ाइनिंग, विकास, निर्माण और आपूर्ति में लगी हुई है। यह बीएमडब्ल्यू एजी, डुकाटी मोटर होल्डिंग एसपीए, एनविओलो इंटरनेशनल इंक और फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट लिमिटेड और हमिंगबर्ड ईवी सहित अपने वैश्विक ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करती है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी भारत, यूनाइटेड किंगडम और थाईलैंड में फैली छह विनिर्माण सुविधाओं का संचालन कर रही थी। 

वित्त वर्ष 2024 में हीरो मोटर्स का परिचालन राजस्व 1,064.39 करोड़ रुपये रहा और कर के बाद लाभ 17.04 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement