1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रमोटर ने खरीदे 2,996 करोड़ रुपए के शेयर, कंपनी में 4.45% और बढ़ाई हिस्‍सेदारी

हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रमोटर ने खरीदे 2,996 करोड़ रुपए के शेयर, कंपनी में 4.45% और बढ़ाई हिस्‍सेदारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 28, 2017 08:39 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 08:39 am IST

हीरो मोटोकॉर्प के प्रमोटर्स में से एक बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 4.45 प्रतिशत और बढ़ा दी है।

हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रमोटर ने खरीदे 2,996 करोड़ रुपए के शेयर, कंपनी में 4.45% और बढ़ाई हिस्‍सेदारी- India TV Hindi
हीरो मोटोकॉर्प के एक प्रमोटर ने खरीदे 2,996 करोड़ रुपए के शेयर, कंपनी में 4.45% और बढ़ाई हिस्‍सेदारी

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प के प्रमोटर्स में से एक बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 4.45 प्रतिशत और बढ़ा दी है। इसके लिए उन्होंने खुले बाजार से एक अन्य प्रवर्तक कंपनी से 2,996 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश : बिना उचित अनुमति के बने हैं सुपरटेक के एमेराल्‍ड टावर तो ढहा दिए जाएंगे

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स ने हीरो मोटोकॉर्प के 88.78 लाख शेयरों की खरीद की है। उन्होंने यह शेयर कंपनी के प्रमोटर परिवार की साझेदारी कंपनी बृज मोहन लाल ओम प्रकाश से खरीदे हैं। अब बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स के पास हीरो मोटोकॉर्प की 4.45 प्रतिशत हिस्सेदारी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :Mandatory: एक जुलाई से बिना आधार कार्ड के नहीं कर पाएंगे ये 6 सरकारी काम, बनवाने के लिए अपनाएं ये तरीका

शेयरों की खरीद 3,375 रुपए की औसत कीमत पर की गई है। इस प्रकार इस संबंध में कुल लेनदेन 2,996.32 करोड़ रुपए का हुआ। दिसंबर में समाप्त तिमाही में बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स के पास हीरो मोटोकॉर्प के 11.11 प्रतिशत शेयर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा