1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 29 हजार के नीचे फिसला, कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत से चांदी में 180 रुपए की गिरावट

सोना 29 हजार के नीचे फिसला, कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत से चांदी में 180 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 14, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 03:45 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर 28,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में गिरावट कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत के कारण देखने को मिल रही है।

सोना 29 हजार के नीचे फिसला, कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत से चांदी में 180 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
सोना 29 हजार के नीचे फिसला, कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत से चांदी में 180 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी है। मंगलवार को सोना 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर 28,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में गिरावट कमजोर मांग और ग्लोबल संकेत के कारण देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी की कीमतें 180 रुपए गिरकर 40,800 रुपए प्रति किलो रह गई है। बीते हफ्ते सोने में 1050 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर ग्लोबल संकेत के अलावा वेडिंग सीजन खत्म होने से सोने की मांग में गिरावट आई है। इतना ही नहीं डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती भी सोने पर दबाव बना रहा है।

29 हजार के नीचे फिसला सोना

  • सिंगापुर में सोना 0.22 फीसदी गिरकर 1201.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।
  • चांदी की कीमतें 0.35 फीसदी टूटकर 16.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 28,900 और 28,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले शनिवार को सोने में 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।
  • गिन्नी का भाव 100 रुपए चढ़कर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

41 हजार के नीचे बंद हुई चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 180 रुपए टूटकर 40,800 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 180 रुपए गिरकर 40,350 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी का सिक्‍का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ खरीद 71,000 और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा