1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों, ज्वैलर्स की लिवाली से सोना और चांदी में तेजी, 350 रुपए महंगाई हुई चांदी

वैश्विक संकेतों, ज्वैलर्स की लिवाली से सोना और चांदी में तेजी, 350 रुपए महंगाई हुई चांदी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 25, 2017 04:12 pm IST,  Updated : May 25, 2017 04:12 pm IST

सोना 50 रुपए बढ़कर 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सिक्का निर्माताओं की उठान से चांदी भी 350 रुपए बढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक संकेतों, ज्वैलर्स की लिवाली से सोना और चांदी में तेजी, 350 रुपए महंगाई हुई चांदी- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों, ज्वैलर्स की लिवाली से सोना और चांदी में तेजी, 350 रुपए महंगाई हुई चांदी

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का ब्यौरा सामने आने के बाद इसमें जून माह में ब्याज दर में वृद्धि के संकेत मिले हैं। इससे डॉलर कमजोर पड़ गया और निवेशकों का बहुमूल्य धातुओं में आकर्षण बढ़ गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार के कारोबार में सोने की कीमत 0.63 प्रतिशत बढ़कर 1,258.60 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी 0.97 प्रतिशत बढ़कर 17.22 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत भी 350 रुपए बढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 435 रुपए बढ़कर 39,945 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा