1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दिवाली की मांग से सोने की बढ़ी चमक, 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 31,000 पर पहुंचा गोल्‍ड

दिवाली की मांग से सोने की बढ़ी चमक, 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 31,000 पर पहुंचा गोल्‍ड

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 18, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 04:25 pm IST

सर्राफा बाजार में सोने का भाव 290 रुपए उछलकर 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

दिवाली की मांग से सोने की बढ़ी चमक, 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 31,000 पर पहुंचा गोल्‍ड- India TV Hindi
दिवाली की मांग से सोने की बढ़ी चमक, 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 31,000 पर पहुंचा गोल्‍ड

नई दिल्‍ली। त्‍योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से दीपावली से ठीक एक दिन पहले सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 290 रुपए उछलकर 3 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि विदेशों में इसके कमजोर रुख ने तेजी को सीमित कर दिया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की सीमित पूछताछ के कारण चांदी का भाव 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना रहा।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू हाजिर बाजार में दिवाली त्‍योहार की मांग के चलते स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की बढ़ी हुई खरीद की वजह से सोने की कीमतों में उछाल आया है। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 1283.20 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 290-290 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,000 रुपए और 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। इससे पहले 27 सितंबर को सोने ने इस स्‍तर को छुआ था। मंगलवार को सोने की कीमतों में 140 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर ही स्थिर रहा।

दूसरी ओर, चांदी तैयार का भाव 41,000 रुपए प्रति किलो ग्राम पर ही स्थिर बना रही, जबकि साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 130 रुपए की गिरावट के साथ 39,860 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। चांदी सिक्‍कों का भाव आज भी 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा ही रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा