1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC का शुद्ध लाभ 15% बढ़ा, 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, अनुमान से अधिक कमाई

HDFC का शुद्ध लाभ 15% बढ़ा, 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, अनुमान से अधिक कमाई

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 30, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 01:59 pm IST

HDFC के शुद्ध लाभ की तुलना अगर जून तिमाही से की जाए तो जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में 35 फीसदी अधिक लाभ हुआ है

HDFC का शुद्ध लाभ 15% बढ़ा, 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, अनुमान से अधिक कमाई- India TV Hindi
HDFC का शुद्ध लाभ 15% बढ़ा, 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा, अनुमान से अधिक कमाई

नई दिल्ली। होमलोन के करोबार से जुड़ी दिग्गज कंपनी हाउसिंग डेवलप्मेंट फाइनेंश कार्पोरेशन (HDFC) को सितंबर तिमाही के दौरान शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 15 फीसदी से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है जबकि कुल आय में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

HDFC के मुताबिक सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ (PAT) 2,101.12 करोड़ रुपए रहा है जो वित्तवर्ष 2016-17 में इस दौरान 1,826.50 करोड़ रुपए था। शुद्ध लाभ की तुलना अगर जून तिमाही से की जाए तो जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में 35 फीसदी अधिक लाभ हुआ है, जून तिमाही के दौरान HDFC का शुद्ध लाभ सिर्फ 1555.74 करोड़ रुपए था। आय की बात करें तो इस साल सितंबर तिमाही के दौरान कुल आय 8760.92 करोड़ रुपए दर्ज की गई है जबकि 2016-17 में इस दौरान यह 8103.15 करोड़ रुपए थी।

HDFC के नतीजे अनुमान से बेहतर नजर आ रहे हैं, बाजार शुद्ध मुनाफे में 7-8 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए हुए था लेकिन मुनाफे में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा