1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हीरो मोटोकॉर्प का Q3 मुनाफा 17% बढ़कर 905 करोड़ रुपये, 65 रुपये/ शेयर डिविडेंड का ऐलान

हीरो मोटोकॉर्प का Q3 मुनाफा 17% बढ़कर 905 करोड़ रुपये, 65 रुपये/ शेयर डिविडेंड का ऐलान

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 06, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 09:14 pm IST

हीरो मोटोकॉर्प का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 905 करोड़ रुपये रहा

Hero MotoCorp Results- India TV Hindi
Hero MotoCorp Results

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 905 करोड़ रुपये रहा  है। पिछले साल के इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 773 करोड़ रुपये रहा था। नतीजों के साथ हीरो मोटोकॉर्प ने 65 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। 

कंपनी को कारोबार से 7075 करोड़ रुपये की आय हुई है। हालांकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 7937 करोड़ रुपये रही थी। आय में कमी के बावजूद कच्चे माल की लागत घटने से कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है।  नतीजों के बाद कंपनी के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने कहा कि अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती की वजह से पूरी दोपहिया वाहन इंडस्ट्री दबाव में है। उनके मुताबिक रबी फसल उत्पादन के बेहतर संकेतों से ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ने की उम्मीद है जिससे पूरी इंडस्ट्री को फायदा होगा। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि 2020-21 की दूसरी छमाही से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। 

तीसरी तिमाही में कंपनी ने देश की पहली बीएस 6 मोटरसाइकिल लॉन्च की है इसके बाद कंपनी ने एंट्री सेग्मेंट की पहली बीएस 6 बाइक भी लॉन्च की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा