1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मसालों के निर्यात में जबरदस्त उछाल, अप्रैल से सितंबर में 24% बढ़ा एक्सपोर्ट

मसालों के निर्यात में जबरदस्त उछाल, अप्रैल से सितंबर में 24% बढ़ा एक्सपोर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 02, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 07:19 pm IST

बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में भारत का निर्यात 5,57,525 टन रहा है जो 2016 की इसी अवधि में 4,50,700 टन था।

Spices export - India TV Hindi
India Spices export rose 24 percent during April September 2017

कोच्चि। प्राचीन काल से अपने मसालों की दुनियाभर में धाक जमाने वाले भारत का मसाला निर्यात 2017 की अप्रैल-सितंबर तिमाही में मात्रा के आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि रुपये में मूल्य के आधार पर इसमें दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस संबंध में आज मसाला बोर्ड ने आंकड़े जारी किए हैं। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में भारत का निर्यात 5,57,525 टन रहा है जो 2016 की इसी अवधि में 4,50,700 टन था।

इसी प्रकार रुपये में मूल्य के आधार पर अप्रैल-सितंबर 2017 में यह 8,850.53 करोड़ रुपये का रहा जबकि 2016 की इसी अवधि में इसका मूल्य 8,700.15 करोड़ रुपये था। डॉलर के आधार पर चालू वित्त वर्ष की शुरुआती छमाही में भारत का मसाला निर्यात 137.39 करोड़ डॉलर रहा जो वित्त वर्ष 2016-17 की पहली छमाही में 129.99 करोड़ डॉलर था। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. ए. जयतिलक ने कहा कि मिर्च, जीरा, हल्दी, इलायची, लहसुन और मिंट उत्पाद इत्यादि सबसे ज्यादा मांग वाले भारतीय मसाले रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा