1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़ें आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, अमेरिकी चुनीवों का भी दिखेगा असर

बड़ें आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, अमेरिकी चुनीवों का भी दिखेगा असर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 31, 2016 06:50 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 07:28 pm IST

वृहत आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजे इस सप्ताह शेयर बाजार धारणा को प्रभावित करेंगे। अमेरिकी चुनावों का भी बाजार पर दिखेगा असर।

Week Ahead: आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, अमेरिकी चुनीवों का भी दिखेगा असर- India TV Hindi
Week Ahead: आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, अमेरिकी चुनीवों का भी दिखेगा असर

नई दिल्ली। वृहत आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजे इस सप्ताह शेयर बाजार धारणा को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की उल्टी गिनती से भी बाजारों में उतार-चढ़ाव को बल मिल सकता है। इस सप्ताह वाहनों के मासिक बिक्री के आंकड़े जारी होंगे। उनके आधार पर वाहन कंपनियों के शेयरों पर खास निगाह होगी।

  • बुनियादी ढांचा उद्योग के सितंबर के आंकड़ों और विनिर्माण तथा सेवाओं पर पीएमआई आंकड़ा भी कारोबारी धारणा को प्रभावित करेगा।
  • बुनियादी उद्योगों की सितंबर की वृद्धि 5 प्रतिशत रही हो एक साल पहले इसी माह 3.7 प्रतिशत थी।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व 1-2 नवंबर को मौद्रिक नीति मी समीक्षा करने वाला है, ऐसे में निवेशकों की नजर इस पर भी होगी।
  • अंबुजा सीमेंट्स, टाइटन, यूनियन बैंक तथा फाइजर शेयर केंद्रित गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
  • इन कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम आने वाले हैं।

कैपिटल विला ग्लोबल रिसर्च लि. के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया ने कहा, घरेलू मोर्चे पर दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम पर बाजार की नजर होगी। इस सप्ताह बाजार मजबूत हो सकता है क्योंकि वह अमेरिकी चुनाव के लिए देखो और इंतजार करो की नीति अपनाना पसंद करेगा। चुनाव आठ नवंबर को होने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा