1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप 26,140 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप 26,140 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 04, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 01:13 pm IST

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप दस कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप में 26,140 करोड़ रुपए की कमी आई है। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप 26,140 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप 26,140 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप दस कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 26,140 करोड़ रुपए की कमी आई है। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। दो दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में जहां टीसीएस, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मार्केट कैप में गिरावट आई है वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के बाजार पूंजीकरण में उछाल देखा गया।

इन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

  • टीसीएस का मार्केट कैप 15,168.65 करोड़ रुपए घटकर 4,38,197.26 करोड़ रुपए रहा।
  • इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 3,032.41 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,21,447.99 करोड़ रुपए रहा।
  • आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में भी 419.62 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,76,807.1 करोड़ रुपए रहा। ॉ
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,435.2 करोड़ रुपए घटकर 1,96,510.72 करोड़ रुपए रहा।
  • देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 5,084.04 करोड़ रुपए घटकर 1,97,485.63 करोड़ रुपए रहा।

इन कंपनियों को हुआ फायदा

  • इस हफ्ते में ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में 11,122.43 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह 2,49,178.94 करोड़ रुपए रहा।
  • देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी कोल इंडिया के बाजार पूंजीकरण में 4,576.47 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह 1,93,343.78 करोड़ रुपए रहा।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 966.88 करोड़ रुपए बढ़कर 3,04,113.36 करोड़ रुपए रहा।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 556.55 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और यह 3,22,834.51 करोड़ रुपए हो गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण मामूली तौर पर सुधरकर 1,80,286.19 करोड़ रुपए रहा।

टॉप पर टीसीएस

  • रैंकिंग के हिसाब से शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस सबसे ऊपर रही।
  • इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी, कोल इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
  • बीते सप्ताह सेंसेक्स 85.68 अंक या 0.32 प्रतिशत के नुकसान में रहा। निफ्टी में 27.50 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा