1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. निफ्टी पहली बार पहुंचा 9500 के पार, सेंसेक्स में 249 अंको की जोरदार उछाल

निफ्टी पहली बार पहुंचा 9500 के पार, सेंसेक्स में 249 अंको की जोरदार उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2017 02:45 pm IST,  Updated : May 16, 2017 02:52 pm IST

निफ्टी पहली बार 9,500 अंक के पार पहुंचने में कामयाब हुआ है। 2.30 बजे निफ्टी 67.85 अंको की तेजी के साथ 9,513 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

निफ्टी पहली बार पहुंचा 9500 के पार, सेंसेक्स में 249 अंको की जोरदार उछाल- India TV Hindi
निफ्टी पहली बार पहुंचा 9500 के पार, सेंसेक्स में 249 अंको की जोरदार उछाल

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30,000 अंक के ऊपर कारोबार कर रहा है। करीब 2.30 बजे सेंसेक्स 249.41 की तेजी के साथ 30,571 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले सेंसेक्स ने कारोबार के बीच में 11 मई को 30,366.43 अंक की नई उंचाई को छुआ था, आज यह इससे भी उपर निकल गया।

कारोबार के दौरान यूनिटेक लिमिटेड में 8.98 फीसदी, जम्मू और कश्मीर बैंक में  8.28 फीसदी, अदानी पावर लिमिटेड में 8.09 फीसदी, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड में 5.30 फीसदी और अदानी ट्रांसमिशन में 4.99 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा