1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, भारती एयरटेल के नतीजों पर नजर

शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, भारती एयरटेल के नतीजों पर नजर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 31, 2017 09:47 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 09:47 am IST

सबकी नजर भारती एयरटेल के नतीजों पर टिकी हुई है, एयरटेल के अलावा आज डॉ रेड्डी, एसबीआई लाइफ, डाबर, इंडिगो, आईडीबीआई और डिविश लैब के नतीजे भी घोषित होंगे

शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, भारती एयरटेल के नतीजों पर नजर- India TV Hindi
शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, भारती एयरटेल के नतीजों पर नजर

मुंबई। सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हल्की नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स घटकर 32,200 के नीचे आ गया है और इसने 32,199.17 का निचला स्तर छुआ है वहीं निफ्टी की बाद करें तो यह भी घटकर 10,341 तक आ चुका है।

सोमवार को सेंसेक्स ने 33,340 और निफ्टी ने 10,384 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। आज शेयर बाजार में नरमी के बावजूद कई कंपनियां ऐसी हैं जिनके शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त एक्सिज बैंक के शेयर में है, बैंक का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 500 रुपए के ऊपर ट्रेड हो रहा है। इसके अलावा आयसर मोटर्स, टाटा स्टील, अंबूजा सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है।

शेयर बाजार में आज कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे घोषित होने हैं, सबकी नजर भारती एयरटेल के नतीजों पर टिकी हुई है, आज आने वाले नतीजों से साफ हो जाएगा कि 4जी सेवा से एयरटेल को कितना फायदा हुआ है और वह जियो को कितनी टक्कर दे पा रही है। एयरटेल के अलावा आज डॉ रेड्डी, एसबीआई लाइफ, डाबर, इंडिगो, आईडीबीआई और डिविश लैब के नतीजे भी घोषित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा