1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : May 04, 2017 09:09 am IST,  Updated : May 04, 2017 09:10 am IST

रुपए में जारी तेजी गुरुवार को थम गई। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला

नई दिल्ली। रुपए में जारी तेजी गुरुवार को थम गई। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 64.18 पर खुला है। जबकि, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 64.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.21 के स्तर पर बंद हुआ था। यह भी पढ़े: #Bahubali2: इन छोटे शेयरों में हैं बाहुबली बनने का दम, सालभर में दे सकते हैं 100 फीसदी तक का रिटर्न

अमेरिका में जून में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से उछला डॉलर

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक बुधवार देर रात को खत्म हुई। इस बैठक में ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मान रहे है जून में ब्याज दरें बढ़ने की सभावना बढ़  गई है। इसीलिए इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर 6 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े: #Bahubali Return: ये हैं शेयर बाजार के बाहुबली, जो इस स्ट्रैटेजी से बनाते है करोड़ों रुपए

बीते सत्र में कुछ ऐसी रही रुपए की चाल

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 64.12 रपये प्रति डॉलर पर पर्याप्त मजबूत खुला जो बुधवार को 64.21 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में यह छह पैसे अथवा 0.09 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 64.15 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ।  यह भी पढ़े: म्युचूअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

62 का स्तर छू सकता है रुपया

ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक ग्लोबल मार्केट में जियो पॉलिटिकल टेंशन कम हो गई है। वहीं, घरेलू इकनॉमी में पिछले काफी समय से सुधार प्रक्रिया जारी है ऐसे में रेटिंग एजेंसी की तरफ से इकनॉमी की रीरेटिंग होना बाकी है। रेटिंग सुधरने का अनुमान और इक्विटी मार्केट में तेजी से विदेशी निवेशकों का फ्लो बढ रहा है जिससे रुपए को सहारा मिला है।  विकास ने कहा कि ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेत और घरेलू इकनॉमी पर विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे की वजह से रुपए की कीमतों में आगे भी बढ़त रह सकती है। अगर संकेत पॉजिटिव बने रहे तो रुपया छोटी अवधि में 62 का स्तर भी छू सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा