1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 12100 से नीचे पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट, विदेशी संकेतों का दबाव

12100 से नीचे पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट, विदेशी संकेतों का दबाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 30, 2020 09:50 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:59 am IST

शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर विदेशी संकेतों के दबाव में हैं

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market
गुरुवार के दिन शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर विदेशी संकेतों के दबाव में हैं। कारोबार की शुरुआत में ही निफ्टी 12100 के स्तर से नीचे पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी में शामिल 20 फीसदी स्टॉक 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं सेंसेक्स में 30 में 22 स्टॉक शुरुआती कारोबार के दौरान लाल निशान में  हैं। 
 
निफ्टी पर सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल सेक्टर में है, इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल के बाद सबसे ज्यादा दबाव में सरकारी बैंक हैं। इंडेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आज की गिरावट के लिए विदेशी संकेत मुख्य वजह हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा है वहीं बुधवार को अमेरिकी बाज़ारों का रुख मिला जुला रहा।
 
 
चीन में वायरस से मरने वालों की संख्या में बढ़त होने से एशियाई बाज़ारों को लेकर निवेशक सतर्क रुख अपना रहें हैं। दुनिया भर की कई एयरलाइंस ने चीन के प्रमुख शहरों के लिए अपनी सेवाएं कुछ समय तक रोक दी हैं। इससे एविएशन कंपनियों की आय पर असर पड़ने की आशंका बन गई है। इन सब नकारात्मक संकेतों का असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ रहा है। निवेशकों को आशंका है कि अगर वायरस का प्रकोप बढ़ा तो कई कंपनियों को चीन सहित प्रभावित क्षेत्रों में अपना कारोबार सीमित करना पड़ सकता है।  
 
 
बाज़ार को अब घरेलू संकेतों से उम्मीद है। आज कई कंपनियों के नतीजे जारी होंगे, जिसका असर स्टॉक और बाज़ार पर देखने को मिल सकता है।  आज टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, इंडियन ऑयल, डाबर इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलआईसी हाउसिंग और मैरिको के नतीजे जारी होंगे 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा