1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 31,809 पर हुआ बंद

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 31,809 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 05, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 07:29 pm IST

शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 107 अंक की तेजी के साथ 31,809.55 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की तेजी के साथ 9,952.20 पर बंद हुए।

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 31,809 पर हुआ बंद- India TV Hindi
शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 31,809 पर हुआ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 107 अंक की तेजी के साथ 31,809.55 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की तेजी के साथ 9,952.20 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.91 अंकों की तेजी के साथ 31755.16 पर खुला और 107.30 अंकों या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 31,809.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31863.47 के ऊपरी और 31674.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (2.96 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.60 फीसदी), रिलायंस (1.34 फीसदी), बजाज-ऑटो (1.25 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भारती एयरटेल (2.25 फीसदी), सन फार्मा (1.43 फीसदी), पावरग्रिड (0.46 फीसदी), ल्यूपिन (0.43 फीसदी) और सिप्ला (0.37 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.4 अंकों की तेजी के साथ 9,933.25 पर खुला और 39.35 अंकों या 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 9,952.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,963.10 के ऊपरी और 9,901.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 97.73 अंकों की तेजी के साथ 15678.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 163.03 अंकों की तेजी के साथ 16193.18 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर-सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी) में गिरावट रही। बीएसई के तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 फीसदी), रियल्टी (1.56 फीसदी), ऊर्जा (1.26 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.12 फीसदी) और धातु (0.76 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,665 शेयरों में तेजी और 899 में गिरावट रही, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा