1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बैंकिंग, ऑटो और मेटल कंपनियों में गिरावट आने से Sensex 297 अंक लुढ़का, निफ्टी आया 11,225 से नीचे

बैंकिंग, ऑटो और मेटल कंपनियों में गिरावट आने से Sensex 297 अंक लुढ़का, निफ्टी आया 11,225 से नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 05:04 pm IST

भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो जैसे कुछ शेयरों में 5.05 प्रतिशत तक सुधार हुआ।

Sensex plunges 297 pts; IndusInd Bank tanks 6.15 pc- India TV Hindi
Sensex plunges 297 pts; IndusInd Bank tanks 6.15 pc Image Source : SENSEX PLUNGES 297 PTS; I

नई दिल्‍ली। कंपनियों के तिमाही परिणाम के नरम परिदृश्य के बीच बैंकिंग, वाहन और धातु कंपनियों की शेयर कीमतों में तेज गिरावट के चलते गुरुवार को देश का प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स करीब 300 अंक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 375 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में यह 297.55 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,880.40 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी भी 78.75 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 11,234.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, येस बैंक, टाटा मोटर्स, वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर 6.15 प्रतिशत तक गिर गए।

इसके विपरीत भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो जैसे कुछ शेयरों में 5.05 प्रतिशत तक सुधार हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही परिणाम के कमजोर परिदृश्य के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मूडीज द्वारा जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान घटाने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

इस बीच रुपया दिन में मामूली बढ़त के साथ 71.04 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.74 प्रतिशत गिरकर 57.89 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा