1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex में 600 अंकों से अधिक की गिरावट, Nifty आया 11,400 अंक से नीचे

Sensex में 600 अंकों से अधिक की गिरावट, Nifty आया 11,400 अंक से नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 04, 2020 10:26 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:26 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई, जिसके बाद एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एचसीएल टेक रहे।

Sensex tanks over 600 pts on global selloff; Nifty below 11,400- India TV Hindi
Sensex tanks over 600 pts on global selloff; Nifty below 11,400 Image Source : DNA INDIA

नई दिल्‍ली। वैश्विक इक्विटी बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई सेंसेक्स 615.70 अंक या 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,375.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 170.40 अंक या 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,357.05 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई, जिसके बाद एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एचसीएल टेक रहे। दूसरी ओर एक मात्र मारुति में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 95.09 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 38,990.94 पर बंद हुआ था, और एनएसई निफ्टी 7.55 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,527.45 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 7.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक इक्विटी में बड़े पैमाने पर बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर शेयर बाजार भारी नुकसान के साथ बंद हुए और एप्‍पल के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट हुई। एशियाई बाजार भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। ब्रेंट क्रूड 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 43.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। 

गुरुवार को बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से 12 सेक्टरों में तेजी रही थी, जबकि सात सेक्टरों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच सेक्टरों के सूचकांकों में कंज्मूर ड्यूरेबल्स (3.37 फीसदी), आईटी (1.51 फीसदी), टेक (1.34 फीसदी), कंज्यूर डिस्क्रेशनरी गुड्स एंड सर्विसेस (1.01 फीसदी) और कैपिटल गुड्स(0.99 फीसदी) थे।

वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच सेक्टरों के सूचकांकों में बैंक इंडेक्स (1.51 फीसदी), वित्त (0.94 फीसदी), धातु (0.86 फीसदी), ऊर्जा (0.72 फीसदी) और रियल्टी (0.42 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई पर कुल 3,110 शेयरों में कारोबार हुआ था, जिनमें से 1,566 शेयरों मे तेजी रही, जबकि 1,356 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 188 शेयर सपाट बंद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा