1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में मोदी मैजिक का असर कायम, सेंसेक्‍स और निफ्टी रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुए बंद

शेयर बाजार में मोदी मैजिक का असर कायम, सेंसेक्‍स और निफ्टी रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुए बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2019 06:03 pm IST,  Updated : May 25, 2019 12:35 pm IST

सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,503 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 437 अंक की बढ़त रही।

Sensex vaults 623 pts to lifetime high on Modi euphoria- India TV Hindi
Sensex vaults 623 pts to lifetime high on Modi euphoria Image Source : SENSEX VAULTS

मुंबई। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 623 अंक की छलांग से 39,434.72 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मोदी के फिर सत्ता में आने के बाद राजनीतिक स्थिरता को लेकर निवेशक आश्वस्त हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187 अंक की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। 

सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,503 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 437 अंक की बढ़त रही। गुरुवार की सुबह सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ने दिन में कारोबार के दौरान का अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था। विश्लेषकों का मानना है कि मोदी की अगुवाई में राजग ने अपने पहले कार्यकाल में जो सुधार उपाय किए थे, दूसरे कार्यकाल में भी वे जारी रहेंगे। 

सेंसेक्स की कंपनियों में 26 शेयर लाभ में रहे जबकि चार में गिरावट आई। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 5.09 प्रतिशत चढ़ा। उसके बाद एलएंडटी, भारती एयरटेल, वेदांता तथा टाटा मोटर्स में 4.60 प्रतिशत तक का लाभ रहा। इस रुख के उलट एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट आई। 

सेंसेक्स 39,076.28 अंक पर सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद 39,476.97 अंक के उच्चस्तर तक गया। इसने 38,824.26 अंक का निचला स्तर भी छुआ। अंत में सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ। 

निफ्टी 11,748 अंक पर खुलने के बाद 11,859 अंक के उच्चस्तर पर गया। इसने 11,658.10 का निचला स्तर भी छुआ। अंत में सेंसेक्स 187.05 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 2.43 प्रतिशत और मिडकैप 2.09 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा