1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस सप्‍ताह आएंगे 6 SME के IPO, बाजार से 65 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

इस सप्‍ताह आएंगे 6 SME के IPO, बाजार से 65 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 26, 2016 08:39 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 08:42 pm IST

निवेशकों के बाजार के प्रति बढ़े रुझान से उत्साहित 6 लघु एवं मझोले उद्यम करीब 65 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इस सप्‍ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाएंगे।

इस सप्‍ताह आएंगे 6 SME के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम, बाजार से 65 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना- India TV Hindi
इस सप्‍ताह आएंगे 6 SME के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम, बाजार से 65 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

नई दिल्‍ली। निवेशकों के बाजार के प्रति बढ़े रुझान से उत्साहित 6 SME (लघु एवं मझोले उद्यम) करीब 65 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इस सप्‍ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगे। इस महीने अब तक सात कंपनियों ने पूंजी बाजार में दस्तक दी है।

जो छह कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं, उसमें जेट निटवेयर्स, नंदिनी क्रिएशन, साकार हेल्थकेयर, वैलिएंट ऑर्गेनिक्स, ग्रेटेक्स इंडस्‍ट्रीज और डिकसैट ट्रांसवर्ल्‍ड शामिल हैं। ये कंपनियां बीएसई और एनएसई के लघु एवं मझोले उद्यम मंच पर सूचीबद्ध होंगी।

  • इन आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग व्यापार विस्तार, कार्यशील पूंजी जरूरतों और अन्य सामान्य कंपनी कार्यों में किया जाएगा।
  • शेयर बाजारों के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार जेट निटवियर्स का आईपीओ 27 सितंबर को खुलेगा।
  • वहीं नंदिनी क्रिएशन, वैलिएंट ऑर्गेनिक्स तथा साकार हेल्थकेयर का सार्वजनिक निर्गम क्रमश: 28, 29 और 30 सितंबर को आएगा।

    ग्रेटेक्स इंडस्ट्रीज और डिकसैट ट्रांसवर्ल्‍ड के आईपीओ भी इस सप्ताह आ सकते हैं।

  • इन कंपनियों की निर्गमों के जरिये करीब 65 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
  • चालू वित्त वर्ष में अबतक 23 एसएमई 185 करोड़ रुपए के आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में सूचीबद्ध हुए।
  • इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 में 44 एसएमई ने 290 करोड़ रुपए जुटाये थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा