1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी लगातार बनी हुई है कमजोर

ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी लगातार बनी हुई है कमजोर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 14, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 03:04 pm IST

ज्‍वैलर्स की ओर से मांग घटने से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पीली धातु में मजबूती के बावजूद सोने की कीमत 70 रुपए कमजोर होकर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई।

ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी लगातार बनी हुई है कमजोर- India TV Hindi
ज्‍वैलर्स की मांग घटने से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी लगातार बनी हुई है कमजोर

नई दिल्‍ली। स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से मांग घटने की वजह से सोने की कीमतों में आज गिरावट आई। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पीली धातु में मजबूती रहने के बावजूद सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 70 रुपए कमजोर होकर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। चांदी लगातार कमजोर बनी हुई है। आज इसमें 50 रुपए की और गिरावट आई। औद्योगिक इकाईयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग न निकलने की वजह से इसका भाव 39,100 रुपए प्रति किलो रह गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 70-70 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,250 रुपए और 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इससे पहले मंगलवार को सोने में 20 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

चांदी तैयार का भाव 50 रुपए और घटकर 39,100 रुपए प्रति किलो रह गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवर का भाव भी 15 रुपए की गिरावट के बाद 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव 72,000 रुपए खरदी और 73,000 रुपए बिकवाल पर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा