1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब, इस दिन खाते में आएंगे पैसे

1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब, इस दिन खाते में आएंगे पैसे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 26, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 06:33 pm IST

एडीसी इंडिया कम्यूनिकेशन ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये (250 प्रतिशत) का डिविडेंड का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिया जाने वाला ये एक अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी ने इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट भी पहले ही फिक्स कर दिया था।

ADC India, ADC India, ADC India share price, ADC India dividend, ADC India dividend record date, ADC- India TV Hindi
23 अप्रैल तक बैंक खाते में आ जाएंगे डिविडेंड के पैसे Image Source : INDIA TV

Dividend Stock: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। हालांकि, लगातार 6 दिनों की बढ़त के बाद आज बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सेंसेक्स 728.69 अंकों की गिरावट के साथ 77,288.50 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 181.80 अंकों के बड़े नुकसान के साथ 23,486.85 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि, इस गिरावट के बीच कई कंपनियों के शेयरों में आज तेज बढ़त देखने को मिली। इन्हीं शेयरों में एडीसी इंडिया कम्यूनिकेशन का नाम भी शामिल है। बताते चलें कि ये कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को मोटा डिविडेंड देने जा रही है।

एक शेयर पर दिया जाएगा 25 रुपये का डिविडेंड

एडीसी इंडिया कम्यूनिकेशन ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये (250 प्रतिशत) का डिविडेंड का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिया जाने वाला ये एक अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी ने इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट भी पहले ही फिक्स कर दिया था। एडीसी इंडिया कम्यूनिकेशन ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 25 रुपये के इस अंतरिम डिविडेंड के लिए बुधवार, 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। यानी, 2 अप्रैल को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। 2 अप्रैल को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। डिविडेंड का लाभ पाने के लिए निवेशकों को मंगलवार, 1 अप्रैल को ही शेयर खरीदने होंगे।

23 अप्रैल तक बैंक खाते में आ जाएंगे डिविडेंड के पैसे

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि सभी एलिजिबल शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 23 अप्रैल या उससे पहले ही डिविडेंड के पैसे भेज दिए जाएंगे। बताते चलें कि आज कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बुधवार को बीएसई पर एडीसी इंडिया कम्यूनिकेशन के शेयर 5.59% (66.10 रुपये) की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 1248.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि, कंपनी के शेयर अभी भी अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 2309.70 रुपये है। 

Disclaimer: ये स्टोरी सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा