1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 56 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

1 शेयर पर 56 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 30, 2025 12:13 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 12:13 pm IST

कंपनी का ब्याज आय एक साल पहले के 11,201 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,824 करोड़ रुपये हो गया।

bajaj finance, bajaj finance share price, bajaj finance dividend, bajaj finance dividend record date- India TV Hindi
28 जुलाई तक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे डिविडेंड के पैसे Image Source : INDIA TV

Dividend Stocks: नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस ने मंगलवार को वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में उनका प्रॉफिट 16 प्रतिशत बढ़कर 3940 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी को 3402 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उनकी इनकम बढ़कर 15,808 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 12,764 करोड़ रुपये थी। 

बजाज फाइनेंस के ब्याज आय में भी बढ़िया बढ़ोतरी

कंपनी का ब्याज आय एक साल पहले के 11,201 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,824 करोड़ रुपये हो गया। 31 मार्च, 2025 तक बजाज फाइनेंस का AUM 26 प्रतिशत बढ़कर 4,16,661 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2025 तक इसकी ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट्स (NPA) 0.96 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.44 प्रतिशत थीं।

1 शेयर पर मिलेगा 56 रुपये का डिविडेंड

वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डरों के लिए प्रत्येक शेयर पर कुल 56 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। बजाज फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि शेयरहोल्डरों के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 44 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही, 12 रुपये के स्पेशल डिविडेंड की भी सिफारिश की गई है। जिससे शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर कुल 56 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। 

28 जुलाई तक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे डिविडेंड के पैसे

बजाज फाइनेंस ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 30 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी ने बताया की एजीएम में अगर डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी मिल जाती है तो शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 28 जुलाई तक डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बताते चलें कि बुधवार को बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 11.51 बजे तक कंपनी के शेयर बीएसई पर 5.53% (502.55 रुपये) की गिरावट के साथ 8586.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा