1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 47 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, आज शेयरों में आई 7.51 प्रतिशत की तूफानी तेजी

47 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, आज शेयरों में आई 7.51 प्रतिशत की तूफानी तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 26, 2025 07:14 pm IST,  Updated : May 26, 2025 07:14 pm IST

मार्च तिमाही में जिलेट इंडिया का कुल खर्च 4.75 प्रतिशत बढ़कर 569.45 करोड़ रुपये हो गया।

Gillette India, Gillette India share price, Gillette India share price history, Gillette India divid- India TV Hindi
निवेशकों को एक शेयर पर मिलेगा 47 रुपये का डिविडेंड Image Source : INDIA TV

शेविंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड ने आज अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में उनका प्रॉफिट 60.13 प्रतिशत बढ़कर 158.68 करोड़ रुपये हो गया। बताते चलें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 99.09 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 12.74 प्रतिशत बढ़कर 767.47 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में ये 680.74 करोड़ रुपये थी। 

जिलेट इंडिया के कुल खर्च में 4.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मार्च तिमाही में जिलेट इंडिया का कुल खर्च 4.75 प्रतिशत बढ़कर 569.45 करोड़ रुपये हो गया। जिलेट इंडिया ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ग्रूमिंग सेगमेंट से उनका रेवेन्यू 644.57 करोड़ रुपये और ओरल केयर सेगमेंट से 122.9 करोड़ रुपये रहा।

निवेशकों को एक शेयर पर मिलेगा 47 रुपये का डिविडेंड

जिलेट इंडिया ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को आयोजित एक अहम मीटिंग में 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 47 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। हालांकि, डिविडेंड की पेमेंट पर आखिरी फैसला कंपनी की एजीएम में लिया जाएगा। एजीएम में डिविडेंड की पेमेंट को मंजूरी मिल जाती है तो शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 3 सितंबर से 30 सितंबर के बीच डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

सोमवार को जिलेट इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी

सोमवार को जिलेट इंडिया के शेयर बीएसई पर 7.51 प्रतिशत (657.20 रुपये) की तूफानी तेजी के साथ 9404.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। बताते चलें कि आज कारोबार के दौरान एक समय कंपनी के शेयर 9875.00 रुपये के भाव पर भी पहुंच गए थे। जिलेट इंडिया के शेयरों का 52 वीक हाई 10,652.10 रुपये है। जबकि इसका 52 वीक लो 6719.00 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 30,644.44 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा