1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Opening: तेजी पर लगा ब्रेक, गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार; इन सेक्टरों में बिकवाली

Stock Market Opening: तेजी पर लगा ब्रेक, गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार; इन सेक्टरों में बिकवाली

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 29, 2023 09:35 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 09:45 am IST

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की तेजी आज के कारोबारी सत्र में थमती नजर आ रही है। लार्ज कैप इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारत शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों की लगातार बढ़त पर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज बाजार के ओपनिंग के साथ ही बड़े सूचकांकों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 213 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,210 अंक और निफ्टी 62 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,722 अंक पर काम कर रहा था। 

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1,040 शेयर तेजी के साथ 836 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। लार्ज कैप शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि, स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में अभी तेजी बनी हुई है और ये हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

इन सेक्टरों में बिकवाली 

सेक्टर के हिसाब से देखें तो मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा,आईटी, फिन सर्विस और सर्विस सेक्टर के शेयरों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। लेकिन, अभी भी ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं।  

गेनर्स और लूजर्स

टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचयूएल, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, एलएंडटी, अल्ट्राटेक, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, रिलायंस, टाइटन, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो, जेएसडब्लू स्टील, एमएंडएम, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा