1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO में निवेश कर कमाई करने का मौका फिर आया, 12 अगस्त को सबसे पहले खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ

IPO में निवेश कर कमाई करने का मौका फिर आया, 12 अगस्त को सबसे पहले खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 08, 2022 03:27 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 03:27 pm IST

IPO में निवेश कर कमाई करने का मौका फिर आया, 12 अगस्त को सबसे पहले खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ IPO investment opportunity many companies initial public offers come next two to three months

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

Highlights

  • सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा
  • कंपनी का आईपीओ से 840 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
  • सेबी ने 28 कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की मंजूरी दी

IPO में निवेश कर कमाई करने का मौका फिर आ गया है। अगले कुछ महीनों मे करीब 30 कंपनियों के आईपीओ आएंगे। सबसे पहले शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी से होने जा रही है। कंपनी का 840 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा। सिरमा एसजीएस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह पिछले ढाई महीने में आने वाला पहला आईपीओ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम होगा। इससे पहले एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 से 26 मई के दौरान अभिदान के लिए खुला था। बयान में कहा गया कि कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 209-220 रुपये कीमत तय की है। सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के सार्वजनिक निर्गम में 766 करोड़ रुपये के नए शेयर और वीना कुमारी टंडन द्वारा 33.69 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकशशामिल हैं। मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर कंपनी को 840 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। निर्गम 18 अगस्त को बंद होगा।

28 कंपनियों को मंजूरी मिली

सेबी ने वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जुलाई के दौरान 28 कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की मंजूरी दी है। इन निर्गमों के जरिए कुल 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। जिन फर्मों ने आईपीओ लाने के लिए नियामक की मंजूरी हासिल की है, उनमें लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैबइंडिया, एफआईएच मोबाइल्स और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी समूह की सहायक कंपनी- भारत एफआईएच, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्युशंस, ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस और मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स एंड किड्स क्लिनिक इंडिया शामिल हैं। मर्चेंट बैंकरों ने कहा कि इन फर्मों ने अभी तक अपने आईपीओ लाने की तारीख घोषित नहीं की है और निर्गम के लिए सही समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

45,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

आनंद राठी इनवेस्टमेंट बैंकिंग के निदेशक और इक्विटी पूंजी बाजार के प्रमुख प्रशांत राव ने कहा, ‘‘मौजूदा माहौल चुनौतीपूर्ण है और जिन कंपनियों के पास मंजूरी है, वे आईपीओ लाने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही हैं।’’ भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार कुल 28 कंपनियों ने अप्रैल-जुलाई 2022-23 के दौरान आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने के लिए नियामक की मंजूरी हासिल की। इन फर्मों से कुल मिलाकर 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 11 कंपनियां आईपीओ के जरिए 33,254 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO