1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : सपाट बंद हुआ बाजार, IT स्टॉक्स टूटे, बैंकिंग शेयरों में उछाल

Share Market : सपाट बंद हुआ बाजार, IT स्टॉक्स टूटे, बैंकिंग शेयरों में उछाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 19, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 03:53 pm IST

Share Market : निफ्टी पैक के शेयरों में से सबसे अधिक तेजी बीईएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.70 फीसदी, आयशर मोटर्स में 1.92 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.53 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 1.52 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.04 फीसदी या 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.05 फीसदी या 12 अंक की गिरावट को साथ 22,932 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में से सबसे अधिक तेजी बीईएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.70 फीसदी, आयशर मोटर्स में 1.92 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.53 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 1.52 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट डॉ रेड्डी में 2.48 फीसदी, टीसीएस में 2.28 फीसदी, इन्फोसिस में 2.22 फीसदी, एचयूएल में 2 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 1.95 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.16 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.15 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.44 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.67 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.13 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.33 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.25 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.43 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.98 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.76 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.04 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.23 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.30 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.71 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.78 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा