1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, 72500 के नीचे लुढ़का सेंसेक्स

Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, 72500 के नीचे लुढ़का सेंसेक्स

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 26, 2024 03:44 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 04:03 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयरों में बिकवाली देखी गई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र काफी उठापटक भरा रहा। कारोबारी दिन में लार्ज कैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी हुई। बीएसई सेंसेक्स 361 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72470 अंक और निफ्टी50  इंडेक्स  92 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 22,004 अंक अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी बिकावाली हुई है और बैंक निफ्टी 263.55 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 46,600 अंक पर बंद हुआ है। 

बाजार में आज के कारोबारी दिन में गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 494 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,807 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,118 अंक पर बंद हुआ है। आज ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयर दबाव के साथ बंद हुए हैं। पीएसयू, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, नेस्ले और टाटा स्टील चढ़कर बंद हुए। वहीं, आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचयूएल, सन फार्मा, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एमएंडएम, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड लाल निशान में बंद हुए।

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और बैंकॉक के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, जकार्ता और ताइपे के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 81.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा