1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले दिन बड़ी तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, ऑटो,मेटल समेत इन सेक्टरों में तेजी

हफ्ते के पहले दिन बड़ी तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, ऑटो,मेटल समेत इन सेक्टरों में तेजी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 22, 2024 09:32 am IST,  Updated : Apr 22, 2024 09:47 am IST

भारतीय शेयर बाजार आज के सत्र में तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, इन्फ्रा, पीएसई के साथ करीब सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय बाजारों की सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ शुरुआत हुई। बाजारा के करीब सभी इंडेक्सों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बीएसई सेंसेक्स 366 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,454 अंक और एनएसई निफ्टी 126 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,273 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और यह 317 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 47,895 अंक पर बना हुआ है। 

सुबह 9:30 बजे तक के कारोबार में एनएसई पर 1764 शेयरों में तेजी के साथ और 230 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सेक्टर के हिसाब से बात करें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, इन्फ्रा, पीएसई के साथ करीब सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एचयूएल, टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, टाइटन आदि गेनर्स की लिस्ट में है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

वैश्विक बाजारों में तेजी

वैश्विक बाजारों में आज के कारोबारी सत्र में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, सियोल, ताइपे, बैंकॉक के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि, शंघाई और जाकार्ता के बाजारों पर मामूली दबाव देख जा रहा है। कच्चा तेल पर पिछले कुछ सत्रों दबाव बना हुआ है और यह आज भी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा