1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटेगा इस फार्मा कंपनी का शेयर, 2 साल में दिया है 1900% रिटर्न, जानिए रिकॉर्ड डेट

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटेगा इस फार्मा कंपनी का शेयर, 2 साल में दिया है 1900% रिटर्न, जानिए रिकॉर्ड डेट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 15, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 05:11 pm IST

Multibagger Stock : शुक्रा फार्मास्युटिकल्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 2 फीसदी चढ़कर 245.80 रुपये पर बंद हुआ था।

मल्टीबैगर शेयर- India TV Hindi
मल्टीबैगर शेयर Image Source : FILE

Stock Split: अगर आप स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर देने वाली कंपनियों की खोज में रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शुक्रा फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इससे कंपनी का शेयर 10 टुकड़ों में बंट जाएगा। इससे कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये रह जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा भी कर दी है। शुक्रा फार्मास्युटिकल्स ने पिछले 2 साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

शुक्रा फार्मास्युटिकल्स के स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च है। कंपनी ने शेयर बाजारों की दी जानकारी में इसके बारे में बताया है। कंपनी ने एक साल पहले ही अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिये थे। कंपनी ने एक शेयर पर 3 बोनस शेयर दिये थे। पिछले साथ सितंबर महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2 साल में 1900% रिटर्न

शुक्रा फार्मास्युटिकल्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 2 फीसदी चढ़कर 245.80 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में यह शेयर 238 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। एक साल में इस शेयर ने 226 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 2 साल में इस शेयर ने 1900 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है। इस शेयर का 3 साल का रिटर्न 7000 फीसदी रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 271.50 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 57.52 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1076 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा