1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: मुनाफावसूली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 22400 ने नीचे फिसला

Stock Market Close: मुनाफावसूली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 22400 ने नीचे फिसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 05, 2024 03:39 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 03:55 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिला।

BSE- India TV Hindi
BSE Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली हावी दिखी। बाजार के ज्यादातर मुख्य सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 195 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677 अंक और निफ्टी 49 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में आज गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। एनएसई पर 683 अंक हरे निशान में और 1510 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।  निफ्टी में 20 शेयर बढ़त के साथ और 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिला है। आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया इंडेक्स में गिराव देखने को मिली। 

गेनर्स और लूजर्स

टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, सन फार्मा, एनटीपीसी, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और पावर ग्रिड हरे निशान में बंद हुए हैं। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा स्टील, एलएंडटी, एचयूएल, एचसीएल टेक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इन्फोसिस, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार मिलाजुला देखने को मिला। टोक्यो, शंघाई और ताइपे के बाजारों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, हांगाकांग, सियोल, बैंकॉक और जाकार्ता के बाजारों में बिकवाली हुई हैं। यूरोपीय बाजारों में भी दबाव में कारोबार हो रहा है। अमेरिका बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा