1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में हुई बिकवाली

Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में हुई बिकवाली

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 25, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 04:07 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में गिरावट हुई है। आईटी, फिन सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

Sensex- India TV Hindi
सेंसेक्स इंडेक्स में गिरावट हुई है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही आधा प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 359 अंक गिरकर 70,700 अंक और निफ्टी 101 अंक गिरकर 21,352 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 216 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 44,866 अंक पर बंद हुआ। 

ऑटो, पीएसयू, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स में तेजी खरीदारी हुई। वहीं,आईटी, फिन सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स में लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में लार्ज और मिडकैप में बिकवाली हुई, लेकिन स्मॉपकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 77 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 15,409 अंक पर बंद हुआ। 

किन शेयरों में हुई बिकवाली?

टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, एचसीएल टेक, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में बिकवाली हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, टाइटन, टाटा मोटर्स और एलएंडटी के शेयर में तेजी देखी गई। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला हाल देखने को मिला। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल के शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, जकार्ता और  बैंकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हुए है। अमेरिका के बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 81 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। 

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला था।  शुरुआती कारोबार में यह 0.26 फीसदी या 187 अंक की गिरावट के साथ 70,872 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.2 फीसदी या 42 अंक की गिरावट के साथ 21,411 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा