1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: भारतीय बाजारों में दमदार तेजी, सेंसेक्स 73300 के साथ ऑल टाइम हाई पर हुआ बंद

Stock Market Close: भारतीय बाजारों में दमदार तेजी, सेंसेक्स 73300 के साथ ऑल टाइम हाई पर हुआ बंद

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 15, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 04:08 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का दौरा कायम है। आज बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। आईटी और ऑटो के दिग्गज शेयरों में आज खरीदारी देखी गई है।

Sensex - India TV Hindi
भारतीय बाजार आज ऑल टाइम हाई पर बंद हुए हैं। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में दमदार तेजी का दौर कायम है। सोमवार के कारोबारी सत्र में भी बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 759 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,327.94 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 202.90 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,097 अंक पर बंद हुआ। 

बाजार में आज स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों की अपेक्षा लार्ज कैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 100 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 15,610 अंक और निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स 0.68 प्रतिशत बढ़कर 47,837.95 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में आज आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, फार्मा और एनर्जी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। कारोबारी दिन में केवल मेटल और मीडिया शेयरों पर दबाव देखा गया। 

इन शेयरों में हुई खरीदारी और बिकवाली

सेंसेक्स पैक में विप्रो, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टाइटन, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एमएंडएम, एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील, आईटीसी शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयर गिरकर बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे, सियोल के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार मंदी के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 77.72 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 72.26 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

बाजार की ओपनिंग 

बाजार की ओपनिंग आज बढ़त के साथ हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसक्स 481 अंक की बढ़त लेकर 73,049 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.77 फीसदी या 168 अंक की बढ़त के साथ 22,062 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा