1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट के तोहफों से झूमा बाज़ार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी की लम्बी छलांग, जानिए किन स्टॉक में हो रहा है मुनाफा

बजट के तोहफों से झूमा बाज़ार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी की लम्बी छलांग, जानिए किन स्टॉक में हो रहा है मुनाफा

 Published : Feb 01, 2023 09:17 am IST,  Updated : Feb 01, 2023 01:04 pm IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। वित्तमंत्री की घोषणाओं पर शेयर बाजार की निगाहें भी रहेंगी। इस बीच बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की है। आज सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को बाजार ने हाथों—हाथ लिया है। आम करदाताओं को राहत देने समेत कई अच्छी घोषणाओं ने बाजार के सेंटीमेंट सेंटिमेंट को बेहतर बना दिया है। बजट घोषणा के बाद सेंसेक्स 1,007.37 अंक उछलकर 60,557.27 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 252.40 अंक की तेजी के साथ 17,914.55 अंक पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि आज सुबह में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। बीएसई सेंसेक्स  450 अंक उछलकर 60,001.17 अंक पर खुला था। एनएसई निफ्टी में भी अच्छी मजबूत देखने को मिली थी। निफ्टी 50 149.45 अंक की तेजी के साथ 17,811.60 अंक पर खुला था। 

 

Sensex View
Image Source : FILESensex View

कल भी चढ़कर बंद हुआ था बाजार 

आम बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के नतीजों से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की बढ़त पर बंद हुआ था। उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 13.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ था। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, अब सबकी नजरें केंद्रीय बजट पर टिकी हैं और हम बुधवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर रहे हैं। दो दिनों से सूचकांक का लगभग स्थिर रहना गिरावट के बाद की राहत को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा