1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, Nifty भी कमजोर

Stock Market: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, Nifty भी कमजोर

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 07, 2022 10:58 am IST,  Updated : Sep 07, 2022 10:58 am IST

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 48.99 अंक याकी गिरावट के साथ 59,196.99 अंक पर बंद हुआ था।

stock Market - India TV Hindi
stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 319.29 अंक गिरकर 58,877.70 पर आ गया
  • एनएसई निफ्टी 86.50 अंक गिरकर 17,565.90 पर था
  • रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आ गया

Stock Market: वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट हुई। बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही और 30 शेयरों पर आधारित यह सूचकांक शुरुआती कारोबार में 319.29 अंक गिरकर 58,877.70 पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 86.50 अंक गिरकर 17,565.90 पर था। इस दौरान इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 48.99 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,196.99 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10.20 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 17,655.60 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.28 फीसदी कम होकर 91.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा

विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.93 पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। शुरुआती सौदों में यह 79.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 110.62 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत गिरकर 91.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा