1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: ऑल टाइम हाई के करीब खुला निफ्टी, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में तेजी

Stock Market: ऑल टाइम हाई के करीब खुला निफ्टी, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में तेजी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 19, 2024 09:39 am IST,  Updated : Feb 19, 2024 09:51 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 59 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,486 अंक और निफ्टी 36 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,080.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी 48.70 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,430 अंक पर था।  बता दें, निफ्टी का ऑल टाइम हाई 22,126 अंक का है। अब तक के कारोबार में निफ्टी ने 22,107 अंक का उच्चतम स्तर छुआ। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1428 शेयर तेजी के साथ और 512 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। ऑटो, फिन सर्विस,फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, इन्फ्रा, बैंकिंग और हेल्थकेयर इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। केवल आईटी और पीएसयू शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, रिलायंस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्लू स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और इंडोनेशिया के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। वहीं, सियोल और शंघाई के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.88 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.86 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा