1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: तेजी पर लगा ब्रेक, लाल निशान में खुला बाजार; इन शेयरों में बिकवाली

Stock Market: तेजी पर लगा ब्रेक, लाल निशान में खुला बाजार; इन शेयरों में बिकवाली

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 20, 2024 09:38 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 09:49 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

स्टॉक मार्केट- India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : फाइल

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी पर ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बाजार के सभी मुख्य सूचकांकों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 87.11 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 72,621 अंक और निफ्टी 32 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 22,089 अंक पर बना हुआ है। बैंकिंग शेयरों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। बैंक निफ्टी 101 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,434 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे 1,315 शेयर हरे निशान में और 649 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक,फिन सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स में गिरावट बनी हुई है। 

इन शेयरों में हुई बिकवाली

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, रिलायंस, टीसीएस, भारती एयरटेल, एचयूएल, एसबीआई, टाटा स्टील, नेस्ले, सन फार्मा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

इसके अलावा पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील और विप्रो के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों मिलाजुला कारोबार 

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, ताइपे और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, शंघाई, हांगकांग, सियोल और बैंकॉक में गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमत में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा